
हैलो दोस्तो, हमारी इस पोस्ट मे हम बात करेगे ब्लॉग, ब्लॉगर ओर ब्लॉगिंग के बारे मे | दोस्तो आज के टाइम मे ब्लॉग शब्द काफी सुना हुआ शब्द लगता है | 2012-13 के बाद से तो ब्लॉगिंग की दुनिया ने काफी प्रगति की है | 2020 के आसपास पूरी दुनिया मे लगभग 50 करोड़ के आसपास ब्लॉग होंगे | अपनी रुचि के अनुसार ब्लॉग लिखने के अलावा कुछ लोग पैसे कमाने के लिए भी ब्लॉग लिखते है |
किसी भी बिज़नस के लिए भी आजकल ऑनलाइन ब्लॉग का होना बहुत जरूरी है | क्योकि इससे किसी भी बिज़नस को अपने ग्राहक से जुडने मे आसानी रहती है | 1994 मे Swarthmore College के विधार्थी Justin Hall ने पहला ब्लॉग Links.net बनाया था | लेकिन यह ब्लॉग कम और पर्सनल होमपेज ज्यादा लग रहा था |फिर 1997 मे Jorn Barger ने ‘weblog’ बनाया जो आगे जाके 1999 मे ‘Blog’ कहलाया | शुरुआती दिनो मे ब्लॉग पर कोई भी व्यक्ति किसी एक टॉपिक पर अपने विचार ज्ञान लिखता था | आजकल के समय ब्लॉग निरंतर अपडेट होते है जो पर्सनल काम के साथ साथ बिज़नस के लिए भी काम मे लिए जाते है |
जिन लोगो को नहीं पता की ब्लॉग क्या होता है तो उनके लिए इस ब्लॉग पोस्ट के जरिये हम बताएगे की blog kya hai, blogging kya hai aur blogger kya hai.
ब्लॉग क्या है (Blog kya hai)
दोस्तो ब्लॉग एक ऑनलाइन डायरी है जिसमे हम एक के बाद एक लेख लिखते है | बस फर्क इतना है की ये डायरी ऑनलाइन होती है | ब्लॉग का लेखक कोई भी एक टॉपिक चुनता है ओर उस टॉपिक पर अपने ब्लॉग पर पोस्ट डालता है | ब्लॉग के जरिये ब्लॉग का लेखक अपने विचार दुनिया के सामने रखता है | लोग कमेंट के जरिये पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रीया देते है |
ब्लॉग का लेखक कोई भी एक लेखक हो सकता है या शायद लेखको का समूह भी हो सकता है | ब्लॉग कोई भी व्यक्ति बना सकता है | कोई भी ब्लॉग बनाने के बहुत से कारण हो सकते है | जैसे की कुछ लोग ब्लॉग अपनी रुचि के लिए चलाते है | जबकी कुछ लोग पैसे कमाने के लिए ब्लॉग चलाते है | कुछ लोग अपने बिज़नस के बारे मे जानकारी देने के लिए ब्लॉग चलाते है |
ब्लॉग पर लगातार पोस्ट डालने पर या एक्टिव रहने पर आपका ब्लॉग धीरे धीरे प्रसिद्ध होने लगता है | आपका ब्लॉग जितना ज्यादा प्रसिद्ध होगा आप उतना ज्यादा लोगो से अपने ब्लॉग के माध्यम से जुड़ पाएगे |
ब्लॉग ओर वैबसाइट कुछ हद तक एक जैसे ही होते है | लेकिन दोनों मे कुछ फर्क होता है जैसे की वैबसाइट शायद 1 पेज की भी हो सकती है | वैबसाइट हमेशा अपडेट नहीं होती | जबकि ब्लॉग पर आप लगातार कुछ न कुछ नया लेख प्राप्त कर सकते है | ब्लॉग मल्टीपेज का होता है | जिसमे बहुत सारी पोस्ट होती है तथा लगातार अपडेट होती रहती है |
ब्लॉग पोस्ट क्या है (Blog Post Kya hai)
ब्लॉग पोस्ट किसी भी ब्लॉग का सब पार्ट होता है | कोई भी ब्लॉग कैटेगरी मे डिवाइडेड होता है | हर कैटेगरी मे कुछ न कुछ पोस्ट्स लिखी होती है | जैसे की SuperGyan.com एक ब्लॉग है | जिसमे अलग अलग कैटेगरी जैसे की WordPress, Affiliate marketing, SEO आदि कैटेगरी मोजूद है | अब हर कैटेगरी मे उस कैटेगरी से संबन्धित पोस्ट उपलब्ध होगी | प्रतिएक पोस्ट गूगल मे किसी न किसी कीवर्ड के लिए रेंक होती है | जैसे की कोई विशेष कीवर्ड सर्च करने पर आपकी पोस्ट गूगल मे दिखाई देगी | जैसे की ये पोस्ट है इस पोस्ट का कीवर्ड है ‘What is blog’ जब यह कीवर्ड हम गूगल मे सर्च करेगे तो हमारी पोस्ट दिखाई देगी |
ब्लॉगर क्या है (Blogger kya hai)
जो व्यक्ति ब्लॉग का मालिक होता है या ब्लॉग पर पोस्ट अपडेट करता है उसे ब्लॉगर कहते है | या हम ये कह सकते है की ब्लॉग का लेखक ही ब्लॉगर कहलता है | ब्लॉग का लेखक/ब्लॉगर ब्लॉग की जरिए अपनी सूचना लोगो के साथ शेयर करता है |
किसी भी ब्लॉग मे एक ब्लॉगर या लेखक हो सकता है या एक से अधिक लेखक भी हो सकते है | ब्लॉगर मे वो सभी गुण होते है जो किसी ब्लॉग की सफलता के लिए जरूरी होते है |
ब्लॉगिंग क्या है (Blogging kya hai)
जब एक ब्लॉगर/लेखक ब्लॉग पर आर्टिक्ल/लेख लिखता है, ब्लॉग को मेनेज करता है | तो इस पूरी प्रक्रिया को ब्लॉगिंग कहते है | एक ब्लॉग के बनने से लेकर ब्लॉग पर पोस्ट डालने, उसको मेनेज करने ओर सफल बनाने की पूरी प्रक्रिया ब्लॉगिंग कहलती है |
ब्लॉगिंग एक कला है जो किसी भी ब्लॉगर को अपने ब्लॉग को सफल बनाने मे मदद करती है |
तो ये थी ब्लॉग, ब्लॉगिंग और ब्लॉगर के बारे मे जानकारी | अगर आपको blogger blogging blog kya hai पोस्ट पसंद आई होतो इसे अपने दोस्तो ओर सोसियल मीडिया पर शेयर करना ना भूले |
Leave a Reply